वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। सारनाथ स्थित सनातन जागृति शक्तिपीठ ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति गुरुवार को हुई। प्राचीन शक्तिपीठ पीठाधीश्वरी धाम बाबा नीम करौली आश्रम में कथा के विराम के उपरांत वृहद भंडारा का आयोजन किया गया। बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। पूरे प्रांगण में विराजमान सभी देव विग्रहों का शृंगार किया गया था। देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...