वाराणसी, मार्च 17 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। अटलनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले गाजीपुर के छात्र ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय साथ रहने वाली सगी और मौसेरी बहनें बाहर गई थीं। सारनाथ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजीपुर के रघुनाथपुर भडेसर (भुड़कुड़ा) निवासी रमेश यादव का 20 वर्षीय पुत्र विशाल अपनी बहन सरिता, मौसेरी बहन आकृति के साथ सारनाथ की अटलनगर कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता था। वह स्नातक का छात्र था। तीनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। आकृति ने पुलिस को बताया कि सुबह वह मंदिर चली गई। सरिता कोचिंग चली गई थी। दोपहर में आकृति आई तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर कोई जवाब नहीं आया। फोन रिसीव नहीं हुआ। खिड़की से अंदर देखा तो विशाल ने स्टाल के सहारे से फांसी लगा लिया है...