वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने स्वीकार किया है कि सारनाथ में पुरातात्विक महत्व वाले स्थलों की खोज काशी के बाबू जगत सिंह ने की थी। उन स्थलों को आधिकारिक मान्यता देते हुए उसने संशोधन के साथ नया शिलापट्ट लगा दिया है। स्पष्ट किया कि अंग्रेजों ने पुरातात्विक महत्व वाले स्थलों की खोज नहीं की थी। जगतगंज कोठी में सोमवार को जगत सिंह रॉयल फेमिली प्रोजेक्ट शोध समिति के संरक्षक प्रदीप नारायण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। बताया कि बाबू जगत सिंह की उपलब्धि को आधिकारिक मान्यता देने से पहले एएसआई ने प्रामाणिक दस्तावेजों और प्राथमिक ऐतिहासिक साक्ष्यों का गहन अध्ययन किया। अध्ययन में पता चला कि सारनाथ में सबसे पहले बाबू जगत सिंह ने उत्खनन कार्य कराया। एएसआई ने सारनाथ में पुरातात्विक महत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.