सारनाथ में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, संस्कृति विभाग तथा महाबोधि सोसाइटी ऑफ इण्डिया-सारनाथ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से मूलगंध कुटी विहार, सारनाथ वाराणसी में दो दिवसीय 'धम्मचक्क पवत्तन दिवस का महत्व' विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा अध्यक्षता वेन आर. सुमित्थानन्द थेरो प्रभारी महाबोधि सोसाइटी ऑफ इण्डिया, सारनाथ वाराणसी करेंगे। उल्लेखनीय है कि सारनाथ को यूनेस्को की विश्वधरोहर सूची में शामिल करने से इस संगोष्ठी का महत्व और बढ़ गया है, इसमें बौद्ध भिक्षु एवं विशेषज्ञ तथा बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- सारनाथ में दो दिनी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, बौद्ध भिक्षुओं और विद्वानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.