वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ (कुकरैल) और इटावा के बाद अब सारनाथ के कछुआ प्रजनन एवं पुनर्वास केंद्र में घड़ियालों की नई पीढ़ी तैयार होगी। वन विभाग की ओर से सारनाथ के मिनी जू में ब्रीडिंग सेंटर खोलने की योजना बनाई गई है। यह पूर्वांचल का पहला ब्रीडिंग सेंटर होगा। इसमें नर घड़ियाल पाले जाएंगे। चंबल से घड़ियाल के अंडे लाये जाएंगे। जबकि, बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से नर घड़ियाल लाये जाएंगे। यह एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास और प्रजनन स्थल है। वन विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव बना लिया गया है। शीघ्र वन संरक्षक को भेजा जाएगा। जू में हैं तीन मादा घड़ियाल सारनाथ मिनी जू में तीन मादा घड़ियाल हैं। यहां घड़ियालों की सख्या बढ़ाने के लिए ब्रीडिंग सेंटर खेलने की योजना बनाई गई है। कछुआ प्रजनन एवं पुनर्वास केंद्र कछुओं के साथ घड़ियालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.