नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- निरंकार सिंह,पूर्व सहायक संपादक, हिंदी विश्वकोश विश्वविख्यात बौद्ध धर्मस्थल एवं पर्यटन केंद्र सारनाथ के ऐतिहासिक तथ्य इस बात की पुष्टि करते हैं कि इसकी खोज वाराणसी के बाबू जगत सिंह ने की थी। बाद में इसकी खोज का श्रेय एलेक्जेंडर कनिंघम ने ले लिया। अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ऐतिहासिक तथ्यों की गहन छानबीन के बाद बाबू जगत सिंह के योगदान को स्वीकार कर लिया है। वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर पर स्थित सारनाथ दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों में से एक है। यह वही स्थान है, जहां गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था। इस बौद्ध स्थल की खोज का इतिहास उल्लेखनीय और आकर्षक है। 1787 के आसपास स्थानीय राजपरिवार के सदस्य और सारनाथ के जमींदार बाबू जगत सिंह को इस क्षेत्र में उपलब्ध ईंटों और पत्थरों ...