वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सारनाथ पुलिस ने मंगलवार देर रात हृदयपुर अंडर पास से फैक्ट्री मेड दो पिस्टल, कारतूस, खोखा के साथ असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया। वह खुद की ट्रैवेल कार का चालक है। यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ एक गिरफ्तारगिरफ्तारी की जानकारी डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच और एसीपी विदुष सक्सेना ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि गिरफ्तार आरोपी हिरामनपुर निवासी बृजेश मिश्रा कुछ महीनों से तस्करी के धंधे से जुड़ा था। वह बिहार के तस्करों से 35 से 40 हजार रुपये में ऑटोमैटिक .32 बोर का फैक्ट्री मेड पिस्टल लाता था। इसे वाराणसी में 80 हजार से सवा लाख रुपये तक बेचता था।जब्ती की जानकारी उसके पास से सात खोखा और चार .32 बोर का कारतूस भी मिला है। जबकि एक कारतूस 9 एमएम का है, जिसका इस्तेमाल पुलिस करती ह...