सारनाथ के विश्व धरोहर बनने से जिम्मेदारी बढ़ी
वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) के वाराणसी अध्याय ने सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर खुशी जताई है। एएसआई और प्रदेश सरकार के प्रयासों से सूबे के खाते में विश्व धरोहर स्थल की यह चौथी उपलब्धि जुड़ी है। इस खुशी में इंटैक वाराणसी अध्याय के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को संयोजक अशोक कपूर के आवास पर हुई। बैठक में अनुराग चंद्रा, निर्मल जोशी, अखिलेश कुमार, जैनेन्द्र कुमार राय ने विचार साझा किए। अशोक कपूर ने कहा कि यह पूरे प्रदेश और काशी क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। यह भी पढ़ें- विश्व धरोहर सूची में शामिल होने से मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान सारनाथ बौद्ध धर्म और भारतीय संस्कृति का वैश्विक केंद्र है। अन्य वक्ताओं ने बल दिया कि अब हमारी जिम्मेदारी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.