प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर में जंक्शन पहुंचे अभ्यर्थी सारनाथ एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर-8 पर रुकते ही ट्रेन में चढ़ने लगे। तपती धूप में अभ्यर्थियों ने जनरल बोगी छोड़कर एसी बोगियों में घुसने का प्रयास किया और देखते ही देखते एसी बोगियां फुल हो गईं लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ ने कमान संभाली और सभी एसी बोगियों से अभ्यर्थियों को निकालकर जनरल बोगी में भेजा。 यह भी पढ़ें- तुम्हारी गुंडई...घुसेड़ दूंगा, पुलिस की नौकरी भूल जाओगे; ARM के बिगड़े बोल, अभ्यर्थियों को धमकायाअभ्यर्थियों की व्यथा वाराणसी से पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि एसआरएन के पास स्थित कॉलेज में उनका सेंटर था। स्टेशन पहुंचने पर यही ट्रेन मिली। अब घर पहुंचने की जल्...