सारथी स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
कोडरमा, मई 28 -- कोडरमा। कोडरमा में युवाओं के साथ अखड़ा सह जन संवाद का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें जलवायु परिवर्तन के तमाम मामलों पर चर्चा की गई। सारथी स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ बनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न्यायपूर्ण बदलाव, जलवायु अनुकूल आजीविका, सामुदायिक सशक्तिकरण तथा जनपक्षीय संवाद को मजबूत बनाना था। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ-साथ ग्राम एवं पंचायत स्तरीय सारथियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सभी प्रतिभागियों ने सामुदायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु न्याय से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस समारोह का संचालन समर्पण संस्था के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर नवीन कुमार एवं रिसोर्स मैनेजर पुरुषोत्तम गिरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह भी पढ़ें- आदिवासी जीवन पद्धति से ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.