चतरा, अप्रैल 16 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा-केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के सीमांत पर स्थित बुकरू मोड़ स्थित एनआर कार्यालय परिसर में श्रीराम फाइनेंस कंपनी द्वारा दो दिवसीय सारथी संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए गए थे, जहां कैंप में पहुंचे वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनके वाहनों का रियलिटी टेस्ट भी किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों चालक और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के झारखंड-बिहार प्रमुख कपिल प्रसाद ने बताया कि श्रीराम फाइनेंस कंपनी ऐसे जरूरतमंद लोगों को ऋण उपलब्ध कराती है, जिन्हें बैंक या अन्य वित्तीय संस्थानों से लोन नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.