छपरा, जुलाई 7 -- सारण की दो टाउनशिप परियोजनाओं के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया बदली टाउनशिप जमीन बिक्री के लिए नई गाइडलाइन जारी न्यूमेरिक 02 जगह पर विकसित हो रहा है टाउनशिप छपरा, नगर प्रतिनिधि।

भूमि खरीद प्रक्रिया में नई व्यवस्था सारण जिले में प्रस्तावित दो महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं सारण टाउनशिप और हरिहरनाथपुर टाउनशिप के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू कर दी है। अब इन दोनों टाउनशिप क्षेत्रों में अपनी जमीन बेचने के इच्छुक रैयतों को आवेदन केवल बिहार राज्य आवास बोर्ड के मुख्यालय, पटना में ही जमा करना होगा। नगर विकास व आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार ने इस बारे में सारण प्रमंडल के आयुक्त व जिला पदाधिकारी को पत्र भेजा है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया के संचालन ...