गोपालगंज, मार्च 24 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या तीन सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत द्विवार्षिक चुनाव 2026 होना है। इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग बिहार ने गोपालगंज जिले में मतदान केन्द्र बनाने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के अनुसार जिला निर्वाचन विभाग ने सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में 14 मतदान केन्द्र बनाए हैं। ये सभी मतदान केन्द्र सभी प्रखंड मुख्यालयों में ही बनाए गए हैं। मतदान केन्द्र बनाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन विभाग बिहार और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सारण आयुक्त को सूची भी भेज दी है। जिसपर उक्त तीनों स्तर से अनुमोदन भी प्राप्त हो चुका है। सभी मतदान केन्द्रों की जानकारी राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.