सीवान, जनवरी 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 03-सारण शिक्षक चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी अब गति पकड़ चुकी है। शिक्षक चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में 19 मतदान केन्द्रों का चयन किया गया है। सीवान सदर में सबसे अधिक मतदाता 543 व हुसैनगंज प्रखंड में सबसे कम 34 मतदाता हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मतदान केन्द्रों से संबंधित प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। बहरहाल, सारण शिक्षक चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को बैठक की। बैठक में 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गयी। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 19 मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव रखा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.