छपरा, अप्रैल 23 -- आपसी सहमति और सुलह के जरिए होगा विवादों का निपटारा जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ लेने का लोगो से की अपील छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोक अदालत सारण के लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया में उलझे, अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान पा सकते हैं। वर्षों से लंबित छोटे-बड़े मामलों के निपटारे का आसान रास्ता खुलने जा रहा है। आपसी सहमति और सुलह के जरिए त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आगामी नौ मई को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस पहल से न केवल न्यायालयों का बोझ कम होगा, बल्कि आम लोगों को कम समय और खर्च में न्याय मिल सकेगा।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत का संचा...