छपरा, मार्च 26 -- एफसीएम इंजेक्शन से खत्म होगी खून की कमी वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया शुभारंभ महिलाओं में खून की कमी संबंधित समस्याओं से मिलेगा छूटकारा छपरा, हमारे संवाददाता। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में सारण जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले में एनीमिया से जूझ रही महिलाओं के लिए अब अत्याधुनिक एफसीएम फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज़ थेरेपी की शुरुआत गुरुवार की गई है। इस पहल का शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने वर्चुअल माध्यम से किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरविन्द कुमार सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के डॉक्टर के एम दुबे अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित...