सारण में 32 लोगों का शस्त्र अनुज्ञप्तियां रद्द
छपरा, फरवरी 19 -- डीएम ने नियमों के तहत की कार्रवाई शस्त्र एवं अनुज्ञप्ति को संबंधित कार्यालय या अधिकृत थाने में जमा करने का आदेश छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में शस्त्र अनुज्ञप्तियों को लेकर जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। विभिन्न कारणों से प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 32 शस्त्र अनुज्ञप्तियों को निरस्त (रद्द) कर दिया गया है। यह निर्णय विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत लिया गया है, जिससे जिले में शस्त्र अनुज्ञप्ति अभिलेखों को अद्यतन रखने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, संबंधित अनुज्ञप्तिधारियों की ओर से लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आवेदन दिए गए थे। इनमें अनुज्ञप्तिधारी की मृत्यु, अत्यधिक वृद्धावस्था के कारण शस्त्र रखने में असमर्थता, स्वास्थ्यगत समस्याएं तथा कुछ मामलों में स्वेच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.