छपरा, दिसम्बर 15 -- खनन विभाग संचालकों पर नहीं कर रहा कार्रवाई लाखों रुपए हो रहे हैं राजस्व को नुकसान अधिकांश ईंट भट्ठे के पास मिट्टी खनन का भी नहीं है लाइसेंस छपरा, एक संवाददाता। सारण में बिना सीटीओ यानी संचालनार्थ सहमति प्रमाण पत्र के डेढ़ सौ से अधिक ईंट भट्ठे का संचालन हो रहा है। अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं ईंट -भट्ठों पर विभागीय कार्रवाई नहीं हो रही है। कार्रवाई नहीं होने से सरकार को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण यहां लंबे अरसों से विभाग के अफसरों ने बिना सीटीओ का ईंट भट्ठे का संचालन करा रहा है। मालूम हो कि जिले में कुल 330 ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं लेकिन इनमें से आधा ईंट भट्ठा संचालकों के पास मिट्टी खनन का लाईसेंस, पर्यावरण प्रमाण पत्र (सिया) ,सीटीई, लाइसेंस का डॉक्यूमेंटस अधूरा है। प्रत्येक...