छपरा, मई 24 -- भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन के सभागार में विभिन्न शिक्षक संगठनों की संयुक्त बैठक रविवार को आयोजित की गई जिसमें शिक्षकों की समस्याओं और जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को लेकर शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति का गठन किया गया।

समिति का गठन बैठक में सर्वसम्मति से माध्यमिक शिक्षक संघ सारण के जिला सचिव विद्यासागर विद्यार्थी को समिति का संयोजक और अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव कमलेश्वर राय को उप संयोजक बनाया गया। बैठक में अजय कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह, संजय राय, अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, राकेश सिंह समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित...