छपरा, अप्रैल 17 -- जिला जज ने जारी किया दिशा निर्देश विधि मंडल से राय के बाद लिया गया निर्णय छपरा, नगर प्रतिनिधि। भीषण गर्मी को देखते हुए न्यायिक कार्यों को सुचारु और सुविधाजनक बनाने की दिशा में सारण जिला न्यायालय प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। 20 अप्रैल से छपरा समेत जिले के विभिन्न न्यायालयों में प्रातःकालीन कोर्ट का संचालन शुरू किया जाएगा, जिससे वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मियों को राहत मिलेगी।व्यवहार न्यायालय छपरा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग के हस्ताक्षर से जारी पत्र में बताया गया है कि उच्च न्यायालय के पूर्व निर्देश के अनुसार, जिस जिले में मॉर्निंग कोर्ट चलाना हो, वहां संबंधित विधि मंडल द्वारा प्रस्ताव दिया जाना आवश्यक है। इसी क्रम में विधि मंडल छपरा के अध्यक्ष रवि रंजन प्रसाद सिंह व महामंत्री शशि...