छपरा, मई 6 -- 103 क्विंटल बीज उपलब्ध, गेहूं कटाई के बाद खाली खेतों में होगी खेती छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण जिले में इस बार कृषि क्षेत्र में एक नई पहल के तहत गरमा मक्का की खेती को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की गई है। पहली बार जिला कृषि विभाग ने सुनियोजित तरीके से इस फसल को किसानों के बीच लोकप्रिय बनाने की रणनीति अपनाई है। विभाग की ओर से 103 क्विंटल गरमा मक्का बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे किसानों को बाजार मूल्य से कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिल रहा है। यह भी पढ़ें- किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना पड़ रहाखाली खेतों का बेहतर उपयोग, बढ़ेगी आमदनी गेहूं की कटाई के बाद खेतों को खाली छोड़ने की बजाय उसमें गरमा मक्का की खेती करना किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह फसल कम अवधि में तैयार हो जाती है, जिससे धान की रोप...