छपरा, अप्रैल 6 -- विकास योजनाओं की होगी व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी करेंगे न्यूमेरिक 04 दर्जन से अधिक योजनाओं की प्रगति पर भी मंथन पेज तीन की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में विकास कार्यों को नई गति देने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। समाहरणालय सभागार में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी करेंगे, जबकि महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सह-अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहेंगे। यह बैठक न केवल वर्तमान योजनाओं की प्रगति की समीक्षा का मंच बनेगी, बल्कि जिले के समग्र विक...