छपरा, अक्टूबर 24 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में सारण शिक्षक एमएलसी सीट पर वोटिंग के पिछले तीन बार के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इस सीट पर शुक्रवार को 89.05 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले चुनाव के मुकाबले यहां मतदान प्रतिशत में लगभग 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सारण निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों के मतदान करने की रुचि बढ़ती जा रही है। सारण शिक्षक को एक समय में लेफ्ट का गढ़ माना जाता था। 45 साल तक यहां वाम का कब्जा रहा। हालांकि, इस चुनाव में लेफ्ट पार्टी सीपीआई चुनाव से दूर नजर आई और अपना कैंडिडेट तक नहीं उतारा। सारण शिक्षक एमएलसी सीट पर साल 2014 के चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2020 में यह बढ़कर 85 प्रतिशत पहुंच गया। वहीं, 2023 में उपचुनाव हुआ, तो इस सीट पर 83.50 फीसदी वोटिंग हुई। अब 2026 के चुनाव में मतदान का आं...