छपरा, जून 27 -- पेज पांच की लीड हर पंचायत तक पहुंचेगा सुरक्षा संदेश ठनका से होने वाले असमय मौत को कम करने का प्रयास न्यूमेरिक 20 प्रखंड हैं सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। मानसून के दौरान सारण जिले में हर वर्ष वज्रपात से होने वाली जन-धन की क्षति को कम करने के उद्देश्य से बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

जागरूकता अभियान का विवरण जिले में लगातार बढ़ रही वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए यह अभियान शुरू किया जाएगा, जिस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अभियान के तहत जिले की सभी 318 पंचायतों में लोगों को ठनका से बचाव के वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक उपायों की जानकारी दी जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, मानसून के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले किसान, पशुपालक और खुले...