पटना, मार्च 16 -- डीजीपी विनय कुमार ने सारण में पांच लोगों की मौत जहरीली शराब से होने की आशंका जताई है। सोमवार को पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जांच में जहरीली शराब से मृत्यु के संकेत मिले हैं। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। कांड के पीछे जिम्मेदार शराब माफियाओं को चिह्नित करते हुए मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। डीजीपी ने सारण और पटना जिले के पंडारक दियारा में हुई पुलिस मुठभेड़ पर कहा कि इन दोनों जगहों पर पुलिस अपराधियों को दबोचने और अपराध पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से गई थी। मगर अपराधियों के प्रतिरोध को देखते हुए पुलिस ने आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर अपराधी ऐसी परिस्थिति पैदा करेंगे, जहां कानून व्यवस्था खतरे में हो, तो पुलिस भी उसी के अनुरूप सख्त और प्रभावी कार्रवाई करेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.