छपरा, जून 19 -- सर्किल रेट दोगुना होने से बढ़ी रजिस्ट्री लागत तत्काल प्रभाव से सरकार के नए नियम को लागू किया गया पेज पांच की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में अब जमीन खरीदना पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है। वर्षों से स्थिर पड़ी जमीन के सरकारी मूल्य यानी सर्किल रेट में राज्य सरकार ने व्यापक बढ़ोतरी कर दी है। नए सर्किल रेट लागू होने के बाद शहरी क्षेत्रों में जमीन का सरकारी मूल्य लगभग दोगुना हो गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस बदलाव का सीधा असर जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री पर पड़ेगा। जमीन खरीदने वालों को अब रजिस्ट्री शुल्क और स्टांप शुल्क के रूप में पहले से कहीं अधिक राशि खर्च करनी होगी। यह भी पढ़ें- जमीन की रजिस्ट्री होगी महंगी, नई एमवीआर दर से जेब होंगी ढीलीजमीन की बाजार कीमत जिले मे...