छपरा, अगस्त 8 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण में फूल उत्पादन और कारोबार से जुड़े किसानों व व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए छपरा में आधुनिक फूल मंडी स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम मांग-पत्र सौंपकर पटना में बड़े स्तर पर आधुनिक फूल मंडी तथा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में चरणबद्ध तरीके से मंडियां विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है। मांग-पत्र सौंपने वालों में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न भक्त मालाकार, मनोज मालाकार और पिंकू मालाकार शामिल हैं। मांग-पत्र में कहा गया कि बिहार में फूल उत्पादन और कारोबार हजारों परिवारों की आजीविका का आधार है। फूल जल्दी खराब होने वाला उत्पाद है। उचित बाजार, भंडारण, कोल्ड चेन और परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उत्पादकों को...