छपरा, मई 20 -- पेज पांच की लीड फर्जीवाड़े पर अब लगेगी लगाम जमीन निबंधन में पारदर्शिता की पहल विवादित जमीन की बिक्री पर सख्ती न्यूमेरिक 05 निबंधन कार्यालय हैं सारण में फोटो नाम से गोपेश कुमार चौधरी, जिला अवर निबंधक, सारण छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में जमीन खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विवादमुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत भूमि निबंधन व्यवस्था में व्यापक बदलाव करते हुए गुरुवार से जिले में नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

नई गाइडलाइन के अनुसार अब किसी भी जमीन की बिक्री तभी संभव होगी, जब संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा उस जमीन की जांच रिपोर्ट पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस नई प्रणाली से जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े, सरकारी भूमि की अवैध बिक्...