छपरा, अप्रैल 21 -- फोटो: नियुक्ति पत्र युद्ध स्तर पर डाउनलोड की प्रक्रिया को पूरी करते क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सारण प्रमंडल के कार्यालय में लिपिक छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दूसरे चरण में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है। सारण प्रमंडल के अंतर्गत क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, सारण प्रमंडल, छपरा को 85 प्रधानाध्यापकों की सूची पदस्थापन हेतु प्राप्त हुई है। तय कार्यक्रम के अनुसार 24 और 25 अप्रैल 2026 को संबंधित अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय पदस्थापन पत्र तथा प्रारूप योगदान प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इन आवश्यक दस्तावेजों के डाउनलोड की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है, जिसकी मॉनिटरिंग प्रधान लिपिक मनोज कुमार के नेतृत्व में की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.