छपरा, मई 31 -- छपरा। सारण जिले के पूर्वी क्षेत्र में भाजपा कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए "कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिला समिति, सारण पूर्वी" का गठन किया गया है। समिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है।

समिति का गठन गठित समिति के अनुसार, प्रदीप कुमार उर्फ 'सौरभ' को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सह संयोजक के पद पर गौतम प्रसाद, अशोक कुमार, मोहित कुमार सिंह और राजीव रंजन मिश्रा को नामित किया गया है। कोषाध्यक्ष का दायित्व चंदन कुमार सिंह को दिया गया है, जबकि राजेश मिश्रा सह कोषाध्यक्ष होंगे। उद्घोषक पद पर भंवर किशोर, सोशल मीडिया संयोजक राज नंदनी और आईटी संयोजक रंजनी शांडिल्य को जिम्मेदारी मिली है। पियूष सैना को मीडिया प्रभारी और सपना सिंह को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

प्रभुनाथ सिंह को श्रद्धांजल...