छपरा, जनवरी 19 -- छपरा ,हमारे संवाददाता l जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, आधुनिक व जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर जिले की सभी पुरानी पुलिस गाड़ियों को रीमॉडलिंग कर अपग्रेड किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस के चार पहिया और दो पहिया वाहनों को विशेष रूप से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता के साथ-साथ आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ेगा। रीमॉडलिंग के दौरान खास तौर पर दोपहिया पुलिस वाहनों यानी बाइकों को नई पहचान दी गई है। इन बाइकों में अत्याधुनिक लाइट, सायरन हूटर लगाए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में पुलिस की आवाज और उपस्थिति दूर से ही स्पष्ट हो सके। इससे न केवल त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी, बल्कि अपराधियों पर भी मनोवैज्ञानिक दबाव ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.