छपरा, नवम्बर 8 -- छपरा, हमारे प्रतिनिधि। 23वीं बिहार राज्य बालक-बालिका सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता महावीर मठ, गोपालपुर महदलीचक में शनिवार को शुरू हुई। बालक वर्ग का उद्घाटन मैच सारण व कटिहार के बीच खेला गया जिसमें सारण ने कटिहार को 60 - 22 के अंतर से हराया। दूसरा मैच बेगूसराय और गया के बीच खेला गया जिसमें बेगूसराय ने गया को 36-29 के अंतर से पराजित किया। बालिका वर्ग के पहले मैच में सारण ने मधेपुरा को 30 - 23 से के अंतर से व दूसरे मैच में पटना ने कटिहार को 41-17 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले सारण जिला कबड्डी संघ व मां दुर्गा कबड्डी क्लब महदली चक , गोपालपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है । अतिथि कुमार विजय सिंह सभापति बिहार राज्य कबड्डी संघ, सारण जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ देव कुमार सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.