गोपालगंज, जून 25 -- बरौली। जल संसाधन विभाग ने सारण तटबंध और छरकियों की सुरक्षा के लिए 4 सहायक और 11 कनीय अभियंताओं की तैनाती की है। 11 स्थलों को अति संवेदनशील तथा 20 स्थलों को संवेदनशील श्रेणी में रख कर तटबंध की निगरानी की जा रही है। हालांकि इस वर्ष मानसून के कमजोर रहने से फिलहाल बाढ़ की आशंका नहीं है। लेकिन,नेपाल में बारिश होने पर नदी में उफान या फ्लश फ्लड आ सकती है।

बाढ़ निरोधी सामग्रियों का भंडारण संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ निरोधी सामग्रियों का भंडारण किया गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल गोपालगंज के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। संभावित आपदा से निपटने के लिए विभिन्न स्थानों पर एक लाख बालू भरे बोरे सुरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा पतहरा और डुमरियाघाट में नदी के जलस्तर की निगरानी के लिए...