छपरा, अप्रैल 24 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालयों में आयोजित हुआ वितरण कार्यक्रम छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दूसरे चरण में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित प्रधानाध्यापकों को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार शुक्रवार को समाप्त हो गया। सारण प्रमंडल में कुल 85 प्रधानाध्यापकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण संबंधित जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर दिया गया। इनमें अकेले सारण जिले के 38 अभ्यर्थी शामिल हैं, जिन्हें औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र वितरण की मॉनिटरिंग आरडीडीई कार्यालय के लिपिक सर्वानंद सिंह और दीपक कुमार साह ने की। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक राजदेव राम के निर्देशानुसार सभी जिलों में तय समय पर वितरण प्रक्रिया पूरी की गई। यह भी पढ़ें- भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.