छपरा, मार्च 10 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला मत्स्य कार्यालय सारण की ओर से जिले के 30 मत्स्य पालकों का एक दल सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए कोलकाता के साल्ट लेक स्थित केंद्रीय मत्स्यकी शिक्षा संस्थान के लिए मंगलवार को रवाना हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों और नई प्रगतिशील पद्धतियों से अवगत कराना है, ताकि जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।प्रशिक्षण दल के साथ मत्स्य विकास पदाधिकारी राजू कुमार भी कोलकाता गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को उन्नत मत्स्य पालन, मछलियों में होने वाली बीमारियों की पहचान व उपचार, मत्स्य पालन में परिपूरक आहार का उपयोग, बायोफ्लॉक तकनीक, मिश्रित मत्स्य पालन और मत्स्य बीज हैचरी प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.