छपरा, जुलाई 17 -- इंट्रो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में इस वर्ष सारण जिले के कई होनहार विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय रैंक प्राप्त की है। बनियापुर, मढ़ौरा, दिघवारा और गड़खा के सफल छात्र-छात्राओं की उपलब्धि से उनके परिवारों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इन सभी का लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। प्रस्तुत है जिले के होनहारों की सफलता की अलग-अलग कहानी। यह भी पढ़ें- नीट में सफल होकर अनुष्का ने अपने दिवंगत डॉक्टर माता-पिता को दी श्रद्धांजलिरितिक ने नीट में बनाई राष्ट्रीय पहचान बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के पिरौटा मेघा ...