छपरा, मार्च 21 -- फ़ोटो-11- डॉ. सोनू बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर प्रखंड के होनहार युवा शिक्षाविद व दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोनू कुमार ने कम उम्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर पूरे सारण का मान बढ़ाया है। उन्हें इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च की प्रतिष्ठित मेजर व माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट्स (2025-26) योजना के तहत शोध परियोजना प्रदान की गई है। डॉ. सोनू कुमार भूंसाव पंचायत के हरिहरपुर गांव निवासी बलिराम कुंवर के पांच पुत्रों में सबसे छोटे हैं। साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए., एम.फिल. और पीएच.डी. की उपाधियां हासिल कीं और आज शिक्षण और शोध के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका शोध विषय "सारण प्रमंडल में पर्यटन विकास: सांस्कृतिक धरोहर, ग्रामीण पर...