सारण के लाल आईएएस बलदेव पुरुषार्थ ने वैश्विक मंच पर बढ़ाया जिले का मान
छपरा, अगस्त 19 -- फोटो बलदेव पुरुषार्थ छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण की धरती ने देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले कई मेधावी सपूत दिए हैं। इसी कड़ी में सारण के गोढना के मूल निवासी और शहर के कचहरी स्टेशन रोड के रहने वाले 2002 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बलदेव पुरुषार्थ ने अपनी प्रशासनिक दक्षता और काबिलियत से जिले का गौरव बढ़ाया है। केंद्र सरकार ने उन्हें मनीला, फिलीपींस स्थित एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नई जिम्मेदारी बलदेव पुरुषार्थ वर्तमान में केंद्रीय वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नई जिम्मेदारी के तहत वे एशियाई विकास बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत व आर्थिक मामलों में अपनी विशेषज्ञता का योगदान देंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.