छपरा, मार्च 1 -- सारण के टेघरा गांव के अभिनव सिंह ने एक बार फिर ज़िले का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड (AOR) में उन्होंने पहली ही कोशिश में शानदार सफलता हासिल की है। AOR वह विशिष्ट मान्यता है जिसे सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया द्वारा प्राप्त अधिवक्ताओं को दिया जाता है। इस विशेष दर्जे के बाद ही किसी वकील को सर्वोच्च न्यायालय में सीधे मामले दाखिल करने, याचिकाएँ प्रस्तुत करने और पैरवी का अधिकार मिलता है। भारतीय न्याय व्यवस्था में यह उपलब्धि अत्यंत सम्मानित मानी जाती है। अभिनव, पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह के सुपुत्र हैं। शुरू से मेधावी रहे अभिनव ने वर्ष 2013 की CLAT परीक्षा में अखिल भारतीय पाँचवीं रैंक हासिल कर नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाया और वहीं से एलएलबी की डिग्री पूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.