मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर। सारण जिले के मकेर प्रखंड के पांच वर्षीय बच्चे रविकांत कुमार में एईएस की पुष्टि हुई है। उसको चमकी का लक्षण मिलने के बाद दो मार्च को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती कराया गया था। ठीक होने पर उसे गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्चे में एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है। एसकेएमसीएच में इस वर्ष अब तक पांच बच्चों में एईएस मिल चुका है। इनमें दो मुजफ्फरपुर, दो शिवहर और एक सारण जिले का है। ठीक होने के बाद सभी बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...