मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। पारू के चक्की सुहागपुर दियारा में सारण के तरबूज व्यवसायी अशोक सहनी की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात एक और शूटर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने पारू पुलिस के सहयोग से आरोपित दिनेश पासवान को चक्की सुहागपुर स्थित उसके घर से दबोचा लिया। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। हत्याकांड में अब तक साधु सहनी समेत चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि नवंबर 2025 में चक्की सुहागपुर दियारा क्षेत्र में जमीनी वर्चस्व को लेकर साधु सहनी गिरोह के बदमाशों ने सारण जिले के मकेर निवासी तरबूज व्यवसायी अशोक सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अशोक की पत्नी के बयान पर साधु सहनी एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उसने पुलिस को बताया था कि पति अशोक सहनी अपने एक परिचित के साथ दिया...