छपरा, जुलाई 16 -- सारण की सभी ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ पीपुल्स प्लान कैंपेन 16 वें वित्त आयोग से सारण की पंचायतों को बड़ी ताकत पंचायती राज विभाग ने जिला पदाधिकारी को भेजा पत्र न्यूमेरिक 15 अगस्त तक बनेगी जीपीडीपी छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले की सभी 318 ग्राम पंचायतों में अब विकास योजनाएं गांव की जरूरत और ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार होंगी। केंद्र सरकार के पीपुल्स प्लान कैंपेन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पंचायती राज विभाग ने सारण जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को निर्देश दिया है कि 15 अगस्त तक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर की विकास योजनाएं तैयार कर अनुमोदित कर ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर अपलोड कराई जाएं।

ग्राम पंचायतों की भागीदारी दूसरी ओर, 16 वें वित्त आयो...