औरंगाबाद, मार्च 16 -- बिहार के सारण जिले में दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को नवीनगर प्रखंड के नवीनगर रोड पर आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व अमरेश कुमार सिंह, रौनक सिंह, लव कुमार सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी और निखिल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान लोगों ने घटना के विरोध में नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आक्रोश मार्च में शामिल लोग बहन को इंसाफ दो, दोषियों को फांसी दो तथा समाज को सुरक्षित करने जैसे नारे लगा रहे थे। मार्च में प्रिंस सिंह, छोटू सिंह, महेंद्र यादव, मनजीत सिंह, निरंजन यादव, अरविंद पासवान, लाला सिंह और सुधीर पांडेय सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.