सारण की घटना के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन
गया, मार्च 16 -- सारण में घटित नृशंस और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने गया जी शहर में प्रदर्शन किया। टावर चौक पर नारेबाजी करते हुए बिहार सरकार का पुतला दहन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि सारण में जो घटना हुई है, उसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं और यह दर्शाती हैं कि राज्य में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा।प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा मास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.