छपरा, मार्च 10 -- कलेक्ट्रेट स्थापना शाखा का डीएम ने लिया जायजा विभागीय मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश डीएम ने बायोमेट्रिक उपस्थिति व फाइल निष्पादन पर दिया जोर फोटो 18 जिला स्थापना शाखा के निरीक्षण के समय उप समाहर्ता गुलाब हुसैन से संचिकाओं के बारे में जानकारी लेते जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्थापना शाखा का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और संचिकाओं के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्थापना शाखा जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है, इसलिए इसका कार्यालय एक मॉडल कार्यालय के रूप में दिखना चाहिए। इसको लेकर उन्होंने स्थापना उपसमाहर्त्ता गुलाब हुसैन को कार्यालय की व्यवस्था, कार्यप्रणाली और अनुशासन क...