देवघर, अप्रैल 5 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ सीएचसी में पदस्थापित 14 एएनएम व एक चालक की प्रतिनियुक्ति लंबे समय से दूसरे अस्पतालों में कर दिया गया है। जिसके कारण सारठ सीएचसी एवं क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेन्दों में एएनएम की घोर कमी हो गई है। कर्मियों की कमी के कारण अधिकांश स्वास्थ्य उपकेंद्र सप्ताह में दो से तीन दिन ही खुल पाता है। वहीं टीकाकरण के दिन भी सभी केंद्रों में टीकाकरण नहीं हो पाता है। एक ही एएनएम से दो या उससे अधिक केंद्रों में टीकाकरण की जिम्मेदारी दे दी गई है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को समुचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बबात डॉक्टर जियाउल हक ने बताया कि प्रखंड में पदस्थापित 14 एएनएम व एक चालक की प्रतिनयुक्ति जिले के अलग अलग स्वास्थ्य केंद्रों में कर दी गई है। जिसके कारण अस्पताल संचालन, टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य योजनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.