देवघर, मार्च 23 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ मुस्लिम टोला स्थित हजरत मखदूम शाह जहानिया जहागस्त रहमतुल्लाह के प्रसिद्ध दरगाह पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 6 दिवसीय वार्षिक उर्स मेले की तैयारी जोरों पर जारी है। 6 दिवसीय उर्स मेले को लेकर क्षेत्र के व्यवसायियों में हर्ष देखा जा रहा है। साथ ही व्यवसायियों द्वारा मेले में अपना-अपना दुकान लगाने के लिए उर्स मेला कमेटी से सम्पर्क करते देखा जा रहा है। इस पवित्र दरगाह पर इस क्षेत्र के आलावे दूसरे राज्य बिहार,बंगाल,यूपी समेत अन्य राज्यों से यहां सभी समुदाय और धर्म के लोग आते है। दरगाह पर माथा टेककर मन्नते मांगते है तथा मनोकामना पूरी होने पर दरगाह पर गाजे बाजे के साथ चादर चढ़ाते हैं। इस संबध में मजार के खादिम मुजफर शाह, हुसैन शेख आदि द्वारा बताया गया कि वर्ष 1960 में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.