देवघर, अक्टूबर 30 -- सारठ। बुधवार को बेमौसम बरसात से किसान काफी परेशान दिख रहे हैं। किसानों को अचानक हुई बरसता से खेत में लगे व कटाई किए धान के फसलों के बर्बाद होने की चिंता सता रही है। किसानों ने कहा कि कुछ धान अभी भी खेतों में लगे हुए है साथ ही अधिकांश धान पक चुका है। साथ ही कुछ धान कटाई कर खेत में रखे हुए हैं। मंगलवार शाम व बुधवार दोहपर बाद बरसात से धान की बालियों में पानी से भीग गया। जिससे उसमें अंकुर आने व सड़ जाने की आशंका बन सकती है। किसानों ने कहा कि अगले एक-दो दिनों में धूप नहीं निकली तो काफी नुकसान हो सकता है। वहीं बोए गए रबि फसलों व सब्जियों पर भी अधिक वर्षा होने से नुकसान होने की आशंका है। इस बाबत एटीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पके धान भीगने से किसानों को नुकसान हो सकता है, इसके लिए किसान पके धान की कटाई धूप निकलने तक नहीं करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.