देवघर, मार्च 27 -- सारठ। प्रखंड क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस क्षेत्र के तैली पडुवा गांव स्थित अति प्राचीन दुर्गा मंदिर, कुकराहा गांव के नारंगी मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, परसबनी गांव स्थित दुर्गा मंदिर, सबैजोर गांव स्थित दुर्गा मंदिर एवं अंबा गांव के दुर्गा मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की नौ रूपों की विधिवत पूजा अर्चना की गई। प्रखंड क्षेत्र के अम्बा नचनियां गांव स्थित दुर्गा मंदिर में वैष्णवी विधि विधान से नव दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न दुर्गा मंदिरों के साथ-साथ चौक-चौराहों पर पुलिस बलों को तैनात देखा गया। साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी भी विभिन्न चौंक चौराहों, सड़कों पर घूमते हुए देखे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.