देवघर, मार्च 23 -- सारठ प्रतिनिधि सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने व सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए सोमवार शाम सीओ कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा व थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने सारठ-पालोजोरी रोड में दुकानें लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं समेत अन्य छोटे दुकानदारों को सड़क किनारे से दुकानें हटाने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि सारठ बाजार व मजार के पास सड़क की दोनों तरफ सब्जी समेत अन्य लोगों द्वारा दुकान लगा दी जाती है। इससे सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है व आने-जाने वाले ग्रामीणों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगामी 29 मार्च से लगने वाले उर्स मेले के दौरान सारठ में बाहरी लोगों की काफी भीड़ जुटती है। समस्याओं को देखते हुए बंद पड़े पुराने अस्पताल परिसर को साफ कराया गया है। सड़क किनारे दुकानें लगाकर बेचने वाले लोगों को पुराने अस्पताल...